badge

कुछ पंक्तियां इस ब्लॉग के बारे में :

प्रिय पाठक,
हिन्दी के प्रथम ट्रेवल फ़ोटोग्राफ़ी ब्लॉग पर आपका स्वागत है.….
ऐसा नहीं है कि हिन्दी में अच्छे ब्लॉग लिखने वालों की कमी है। हिन्दी में लोग एक से एक बेहतरीन ब्लॉग्स लिख रहे हैं। पर एक चीज़ की कमी अक्सर खलती है। जहां ब्लॉग पर अच्छा कन्टेन्ट है वहां एक अच्छी क्वालिटी की तस्वीर नहीं मिलती और जिन ब्लॉग्स पर अच्छी तस्वीरें होती हैं वहां कन्टेन्ट उतना अच्छा नहीं होता। मैं साहित्यकार के अलावा एक ट्रेवल राइटर और फोटोग्राफर हूँ। मैंने अपने इस ब्लॉग के ज़रिये इस दूरी को पाटने का प्रयास किया है। मेरा यह ब्लॉग हिन्दी का प्रथम ट्रेवल फ़ोटोग्राफ़ी ब्लॉग है। जहाँ आपको मिलेगी भारत के कुछ अनछुए पहलुओं, अनदेखे स्थानों की सविस्तार जानकारी और उन स्थानों से जुड़ी कुछ बेहतरीन तस्वीरें।
उम्मीद है, आप को मेरा यह प्रयास पसंद आएगा। आपकी प्रतिक्रियाओं की मुझे प्रतीक्षा रहेगी।
आपके कमेन्ट मुझे इस ब्लॉग को और बेहतर बनाने की प्रेरणा देंगे।

मंगल मृदुल कामनाओं सहित
आपकी हमसफ़र आपकी दोस्त

डा० कायनात क़ाज़ी

Tuesday 26 January 2016

बैकवाटर का मज़ा पॉन्डिचेरी के पैराडाइज़ बीच पर

बैकवाटर का मज़ा पॉन्डिचेरी के पैराडाइज़ बीच पर

Paradise Beach
कौन कहता है कि बैक वॉटर का मज़ा केवल केरल में ही लिया जा सकता है। आपको यह अनुभव पॉन्डिचेरी में भी मिल सकता है।इसके लिए आपको नज़दीक ही पैराडाइज़ बीच पर जाना होगा। बंगाल की खाड़ी से लगा  यह एक ऐसा बीच है जोकि समुद्र के अंदर है। आपको यहां तक पहुँचने के लिए फेरी से जाना पड़ेगा। 
Boat Stand @ Paradise Beach
 ऐसा बहुत कम लोग जानते होंगे कि इस बीच का नाम 'चुनामबर बीच' है लेकिन यहां की ख़ूबसूरती को देख कर इसका नाम पैराडाइज़ बीच पड़ा। जितना शांत यह बीच है उतनी ही सुन्दर इस तक पहुंचने की यात्रा है।

Back water@ Paradise Beach

छोटी बड़ी बोट सैलानियों को स्टैण्ड से बिठाती हैं और बीच तक छोड़ती हैं  में यही  बोट्स वापस भी लाती हैं। स्टैण्ड से बीच तक का रास्ता बहुत सुन्दर है। नीला आसमान और साफ स्वच्छ पानी आपका मन मोह लेंगे। बैक वॉटर के दोनों और नारियल के झाड़ आपका स्वागत करेंगे।  कहते हैं पॉन्डिचेरी आकर अगर 
पैराडाइज़ बीच नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा। 
blissful-and-serene-paradise-beach-pondicherry
 फेरी से लगभग 15 मिनट में आप पैराडाइज़ बीच तक पहुंच जाते हैं। फेरी स्टैण्ड के पास  रेस्टॉरेंट भी हैं आप यहां ठहर कर गर्मागरम कॉफी का मज़ा ले सकते हैं। 
Paradise-beach-Pondicherry

शहर से 8 किलोमीटर दूर  पैराडाइज़ बीच  जमीन की  एक सूखी पट्टी है जिसके चारों ओर पानी है। साफ सुन्दर बीच अपने में समेटे हुए है कई सारी खूबियां, जैसे यहां रेस्टॉरेंट में आप सी फ़ूड का मज़ा ले सकते हैं। 

Back waters @ Paradise Beach

अगर आप समुद्र की लहरों में अटखेलियां करना चाहें तो उसका भी इंतिज़ाम है। लेकिन एक जोड़ी एक्स्ट्रा कपड़े लेजाना न भूलें। यहां चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था है। यहां की रेत सुनहरी और पानी नीला है। 

Sun & Sand @ Paradise Beach 

Place to rest @ Paradise Beach 


Paradise Beach 


यहां पानी का बहाव थोड़ा  शांत है इसलिए बच्चों के खेलने के लिए यह एक उत्तम बीच है। 

Paradise Beach 

यहां क़तार में बिछी सफ़ेद रंग की बेंचें आपके रिलेक्स होने के लिए ही रखी गई हैं। इस बीच तक पहुंचने के लिए फेरी सर्विस है जोकि सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक रहती है। पर ध्यान रहे कि यह सर्विस मानसून के महीनों में बंद कर दी जाती है। 

KK @ Paradise Beach 
फिर मिलेंगे दोस्तों, भारत दर्शन में किसी नए शहर की यात्रा पर,तब तक खुश रहिये,और घूमते रहिये,एक शेर मेरे जैसे घुमक्कड़ों को समर्पित "सैर कर दुनियाँ की ग़ाफ़िल ज़िन्दिगानी फिर कहाँ, 
ज़िन्दिगानी  गर रही तो नौजवानी फिर कहाँ "

आपकी हमसफ़र आपकी दोस्त डा० कायनात क़ाज़ी 

No comments:

Post a Comment